{"_id":"643d861277d61136800895d8","slug":"stoped-sailry-beo-basti-news-c-7-1-129633-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन एडीओ पंचायत व दो बीईओ का रुका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन एडीओ पंचायत व दो बीईओ का रुका वेतन
विज्ञापन
बस्ती। विशेष संचारी नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतने वाले तीन एडीओ पंचायत व दो खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। इनसे सीडीओ ने स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का आरो लगा है।
विशेष संचारी नियंत्रण/दस्तक अभियान के संचालन एवं संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति कलेक्ट्रेट में बैठक ले रहे थे। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करने को कहा। समीक्षा में पाया गया कि विक्रमजोत, हर्रैया, दुबौलिया के एडीओ पंचायत सफाई का कार्य नहीं करा रहे हैं। जबकि विक्रमजोत, मरवटिया के खंड शिक्षाधिकारी की ओर से जागरूकता अभियान का संचालन नहीं किया जा रहा है।
इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ ने वेतन रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान बुखार, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों, मच्छरों का प्रजनन वाले घर की सूची बनायी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एएन त्रिगुण, सीएमएस कैली डॉ. एनएन प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी तिवारी, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, नगरीय क्षेत्र के नोडल डॉ. एके कुशवाहा, सावित्री आदि मौजूद रहे।