फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stone pelting on Naib Tehsildar's car, 20 people in custody

Basti News: नायब तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव, 20 लोग हिरासत में

Sun, 16 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Naib Tehsildar's car, 20 people in custody
मुंडेरवा (बस्ती)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राॅली हटाने को लेकर पकड़ी चंदा के पूर्व प्रधान और छितौनी के प्रधान के बीच विवाद हो गया। लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की पिटाई कर दी। पूर्व प्रधान की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर भी मारपीट की गई। घटना से नाराज लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल की गाड़ी पर भी पथराव कर दिया। गाड़ी के शीशे टूट गए। मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पकड़ी चंदा के पूर्व प्रधान विघ्नेश्वर दुबे की गांव के चौराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान से ट्रैक्टर ट्राॅली से शनिवार की रात गिट्टी लेकर ड्राइवर छितौनी गया था। आरोप है कि छितौनी के प्रधान अशोक निषाद और उनके समर्थकों ने चालक से ट्रैक्टर ट्राली काे तत्काल रास्ते से हटाने के लिए कहा। प्रतिवाद करने पर चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद लोग दुकान पर पहुंच गए और मारपीट होने लगी। इस बीच भीड़ ने छितौनी रोड को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल पहुंच गए। भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। थोड़ी ही देर में थाने से फोर्स पहुंच गई। दोनों तरफ से 20 लोगों को हिरासत में लेकर मुंडेरवा पुलिस थाने चली आई। थाने पर एसडीएम शैलेश कुमार दुबे और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों पक्षों के 20 लोगों का हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed