{"_id":"643b7cddb0e4d4ff18032f84","slug":"stone-pelting-on-naib-tehsildar-s-vehicle-in-basti-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: नायब तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव, पुलिस ने 20 को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: नायब तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव, पुलिस ने 20 को हिरासत में लिया
Sun, 16 Apr 2023 10:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:13 AM IST
सार
आरोप है कि छितौनी के प्रधान अशोक निषाद और उनके समर्थकों ने तत्काल ट्रैक्टर ट्राली रास्ते से हटाने को कहा। चालक को अपशब्द कहा और मारा पीटा। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ ने छितौनी रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में रास्ते से ट्राली हटाने को लेकर वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद हो गया। प्रधान के समर्थकों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को मारा पीटा और पूर्व प्रधान के बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर भी मारपीट करने लगे। और मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पकड़ी चन्दा के पूर्व प्रधान विघ्नेश्वर दुबे की पकड़ी चन्दा चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। दुकान से टैक्टर ट्राली से शनिवार की रात गिट्टी लेकर ड्राइवर छितौनी गया था। आरोप है कि छितौनी के प्रधान अशोक निषाद और उनके समर्थकों ने तत्काल ट्रैक्टर ट्राली रास्ते से हटाने को कहा। चालक को अपशब्द कहा और मारा पीटा। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ ने छितौनी रोड को जाम कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल की गाड़ी पर भीड़ ने पथराव कर दिया। जिससे शीशे टूट गए। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंच गई। मुंडेरवा पुलिस दोनों तरफ से करीब 20 लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। थाने पर एसडीएम शैलेश कुमार दुबे और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन