{"_id":"600d7bc18ebc3ef91c7c08a2","slug":"state-level-team-inspected-bsa-office-basti-news-gkp382138679","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय टीम ने बीएसए आफिस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय टीम ने बीएसए आफिस का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय की गुणवत्ता सेल की टीम ने जिले के बीएसए कार्यालय व आदर्श प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएसए कार्यालय के कायाकल्प कराने के लिए बीएसए जगदीश शुक्ल की प्रशंसा की।
टीम में समग्र शिक्षा के वरिष्ठ विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय के नेतृत्व में यूनिसेफ के सलाहकार पीएम अंसारी व सुभ्रांशु उपाध्याय शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूडघाट के भौतिक परिवेश और शैक्षणिक प्रयासों के लिए विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र तथा उनकी टीम के शिक्षकों के कार्यों की तारीफ की।
उन्होंने विद्यालय के भौतिक और अकादमिक विकास कार्यों जैसे पेंटिंग, नवाचारों, मिशन प्रेरणा की गतिविधियों, ई पाठशाला के प्रयासों के साथ ही बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के प्रयास काफी उत्साहवर्धक बताया। इस दौरान जिला समन्वयक सुनील तिवारी, संतोष गुप्ता, अजय शुक्ला सहित अन्य आराधना श्रीवास्तव और विनय चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।