फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State employees will go to Hunkar rally strategy made

Basti News: हुंकार रैली में जाएंगे राज्य कर्मचारी... बनाई गई रणनीति

Mon, 12 Jun 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
State employees will go to Hunkar rally strategy made
राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद ने कार्यालय में मीटिंग की।
बस्ती। पुरानी पेंशन योजना संयुक्त मंच के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन कार्यालय हुई। इसमें हुंकार रैली की रणनीति बनाई गई। 27 जून को लखनऊ के रेलवे स्टेडियम चारबाग में होने वाली हुंकार रैली में बड़ी संख्या कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसकी रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हुंकार रैली कर्मचारी हित की लड़ाई है। इसे हर हाल में सफल बनाना होगा। बताया कि 27 जून की भोर में सभी विकास खंडों से राज्य कर्मचारी रवाना होंगे। प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर दो-दो बसों का इंतजाम किया गया है। मुख्यालय से 5 बस हुंकार रैली के लिए रवाना होंगी। बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी खुद के साधन से रैली में शिकरत करने पहुंचेंगे। कर्मचारी नेता राम आधार पाल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो जाती तब तक राज्य कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। हमारी एकता और अखंडता से ही हमें अपना हक मिलेगा। जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग की अनदेखी चिंता का विषय है। इस मौके पर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अजय अध्यक्ष आर्य, कृषि विभाग मंत्रालय संघ अध्यक्ष सचिन पांडेय, न्यायालय कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री उमेश चंद्र जायसवाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, पेंशन कल्याण संस्था अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed