{"_id":"61573f4f8ebc3e061860299b","slug":"started-purchase-paddy-basti-news-gkp4113657118","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद को लेकर तैयारी शुरू, 61 केंद्र निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद को लेकर तैयारी शुरू, 61 केंद्र निर्धारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीद को लेकर तैयारी शुरू, 61 केंद्र निर्धारित
- जिले में स्थापित होने हैं 121 केंद्र, पहली नवंबर से होगी खरीद
- 15.15 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना में धान खरीद की तैयारी प्रशासनिक अमले ने शुरू कर दी है। खरीद के नोडल विभाग खाद्य रसद ने पहले चरण की तैयारी का खाका भी खींच दिया है। अभी जिले में 61 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है, जबकि 60 केंद्रों के स्थापना की तैयारी अंतिम चरण में है। इस बार धान खरीद का लक्ष्य 15.15 लाख क्विंटल है। धान खरीद 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी।
जिले में एक नंवबर से शुरू होने वाले धान खरीद की रूपरेखा तय की जा चुकी है। तय व्यवस्था के अनुसार क्रय केंद्रों का निर्धारण हुआ है। पहले चरण में खाद्य एवं रसद विभाग के 18, पीसीएफ के 40, एफसीआई के दो तथा मंडी समिति का एक केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। जबकि अभी पीसीएफ के 31, पीसीयू के बीस, मंडी का एक, जबकि तीन केंद्र खाद्य एवं रसद विभाग के खोले जाने शेष हैं। इस बार धान खरीद की व्यवस्था भी बेहद कठिन होगी। क्योंकि शासन का निर्देश है कि बंटाइदारों से धान कतई न खरीदा जाए। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने कहा कि धान खरीद को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। केवल केंद्रों का निर्धारण करना है। उनमें से भी पचास प्रतिशत से अधिक केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। शासन का जो भी निर्देश है, उसी गाइड लाइन का पालन होगा। किसी भी दशा में उसका उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। बताया कि धान खरीद के लिए राइस मिलों के संबद्धीकरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खरीद में किसी भी ब्लैक लिस्टेड मिल को संबद्ध नहीं किया जाएगा।