{"_id":"61e9a8f8ee6ff472ef68c5a1","slug":"srawan-murder-case-registerd-case-on-6-basti-news-gkp4243879101","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण हत्याकांड: गांव के छह लोगों पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण हत्याकांड: गांव के छह लोगों पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवण हत्याकांड : गांव के छह लोगों पर हत्या का मुकदमा
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बांसापार गांव के श्रवण की हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 12 अक्तूबर 2021 को गांव के बाहर बाग में महुआ के पेड़ में कसरत करने के लिए बांधे गए बांस में उसका शव लटका हुआ मिला था। आरोप है कि प्रेम संबंध से चिढ़कर श्रवण को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के भाई अनिल कुमार ने तहरीर दी। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गांव के ही रामसहाय, सदई, कुमकुम, मनीष, बहादुर और अनिल कुमार निवासी जगुई थाना मुंडेरवा पर आईपीसी की हत्या की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
तहरीर के अनुसार श्रवण कुमार 11 अक्तूबर शाम को भोजन करने के बाद घर पर सोया था। रात में किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके बुलाया। इसके बाद वह परिवार वालों को बिना बताए चला गया। अगली सुबह नित्यक्रिया के लिए निकली महिलाओं ने श्रवण के शव को बांस में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। फंदे से उतारकर युवक का शव घर ले आए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे तत्कालीन थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के पीठ पर मारने-पीटने एवं चोट के निशान मिले थे।