{"_id":"65d503245f1c177fd6057824","slug":"sps-account-will-not-be-opened-in-2024-op-rajbhar-basti-news-c-207-1-bst1001-111753-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 में सपा का नहीं खुलेगा खाता : ओपी राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 में सपा का नहीं खुलेगा खाता : ओपी राजभर
Wed, 21 Feb 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा के चुनाव में सपा ने पीडीए को तरजीह नहीं दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव सपा का खाता खुलने वाला नहीं है। अगले 20 साल के लिए वह राजनीति से बाहर हो रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव पीडीए के हितैषी नहीं हैं। इसका प्रमाण उन्होंने राज्यसभा के चुनाव में दे दिया है।
राजभर मंगलवार को सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक बस्थनवां गांव स्थित पार्टी के एक पदाधिकारी के घर निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फंड मामले में कार्रवाई न होने का कारण मुख्यमंत्री योगी ने सदन में सार्वजनिक की है। खनन के मामले में सीबीआई के एफआईआर में नाम तक आ गया। गिरफ्तारी से बचे हुए हैं। इसका क्या कारण है।
उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग दिन में भाजपा के खिलाफ बोलते हैं और रात में योगी, मोदी, अमित शाह के पास गुलदस्ता लेकर पहुंच जाते है। राज्यसभा के चुनाव में सपा ने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक पीडीए को तरजीह नहीं दी। कहा कि आने वाले दिनों में सपा के सैकड़ों लोग उनके साथ खड़े नजर आएंगे।