{"_id":"64c94d17df049d7ae20b78d5","slug":"sport-kabaddi-tournament-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2155-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राज्यस्तरीय कबड्डी की चार प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी मंडल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राज्यस्तरीय कबड्डी की चार प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी मंडल की टीम
Tue, 01 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय स्टेडियम बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। चालू सत्र में प्रदेश में राज्यस्तरीय कबड्डी की चार प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसमें बस्ती मंडल की टीम भी हिस्सा लेगी। खेल विभाग के अनुसार शाहजहांपुर व आगरा में सब जूनियर बालिका और प्रतापगढ़ व जौनपुर में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होनी है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताएं 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। मंडल की टीम गठन के लिए 11 सितंबर से चयन ट्रायल शुरू क्षेत्रीय स्टेडियम में शुरू होगा। प्रतियोगिता में मंडल की टीम को स्थान दिलाने के लिए खिलाड़ियों का शारीरिक अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें बढि़या प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है।
-- -- -- -- -- --
स्टेडियम में हुआ फुटबाॅल का जिला स्तरीय चयन ट्रायल
बस्ती। मऊ में आठ अगस्त से राज्यस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम हिस्सा लेगी। टीम गठन के लिए मंगलवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल में 23 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया, जिसमें से नौ का चयन किया गया है। बुधवार को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के बाद टीम की घोषणा की जाएगी। संवाद