फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sport day celibretion

Basti News: खेल दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे 20 खिलाड़ी

Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
sport day celibretion
बस्ती। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। खेल दिवस पर जिले के 20 खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें वही खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें एकलव्य क्रीड़ा कोष से लाभ न मिला हो।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि खेल दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल विभाग कर रहा है। जिले में पहली बार इस दिन खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग के अनुसार, खेल संसाधन, ड्रेस, खेल किट, आहार के लिए चुने गए 20 खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ी सादे कागज पर आवेदन पत्र भरकर उपलब्धियों का साक्ष्य व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ 28 अगस्त को 11 बजे तक खेल विभाग में जमा कर दें।
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों का चयन समिति के द्वारा किया जाएगा। खेल दिवस पर आयोजन व खिलाड़ियाें को सम्मानित किए जाने को लेकर 28 अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन अफसरों के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

शासन से खेल दिवस पर खिलाड़ियाें को सम्मानित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। प्राप्त आवेदनों पर समिति के विचारोपरांत खिलाड़ियों का सम्मानित किया जाएगा।
-संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed