{"_id":"5ec556e68ebc3e908a717fb8","slug":"special-trains-in-basti-77-basti-news-gkp351894763","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार मुसाफिरों को लेकर पहुंचीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार मुसाफिरों को लेकर पहुंचीं ट्रेनें
विज्ञापन
यात्रियों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ हजार मुसाफिरों को लेकर पहुंचीं ट्रेनें
बस्ती। प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद सहित अन्य राज्यों से करीब नौ हजार मुसाफिरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बस्ती पहुंचीं।
पहली गाड़ी संख्या 09259 अहमदाबाद से बुधवार को 32 यात्रियों को लेकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इसमें देवरिया, महराजगंज, बस्ती, गोरखपुर सहित अन्य जिले के लोग शामिल थे। दूसरी गाड़ी संख्या 09237 मुंबई से 249 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर सहित अन्य जिले के लोग मौजूद थे। तीसरी गाड़ी संख्या 04090 दिल्ली से 217 यात्रियों को लेकर पहुंची। इस गाड़ी में प्रदेश के कई जिलों के लोग मौजूद थे। चौथी गाड़ी संख्या 04090 दिल्ली से 210 यात्रियों को लेकर पहुंची। इस गाड़ी में भी प्रदेश के कई जिले के लोग सवार थे। इसके अलवा अन्य राज्यों से गाड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव व जीआरपी थानाध्यक्ष मार्केंडेय यादव ने व्यवस्था संभाल ली। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफार्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया गया था। सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए बसों में बैठाया गया और बिस्किट व पानी देकर विदा किया गया। इस बीच डीएम आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। किसी को कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही थी।