फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special training being given

खेल छात्रावासों में दाखिले के लिए दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

Tue, 09 Feb 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Special training being given
स्टेडियम में वालीबाल का प्रशिक्षण देते आरएसओ संजय शर्मा। - फोटो : BASTI
खेल छात्रावासों में दाखिले के लिए दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के तीनों खेल छात्रावासों प्रवेश के लिए स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में करीब 70 खिलाड़ी खेल बारीकियां और शारीरिक दक्षता सीख रहे हैं। शिविर का संचालन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा व उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल कर रहे हैं।
प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ और सैफई खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए तीन चरण में ट्रायल-चयन लिया जाता है। इसमें प्रथम जिला स्तरीय, द्वितीय मंडलस्तरीय व तृतीय प्रदेशस्तरीय होता है। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक व खेल दक्षता को परखा जाता है। आरएसओ बताते हैं कि शारीरिक दक्षता में स्पीड जांच के लिए 100 से 800 मीटर दौड़, सहनशक्ति आदि परखी जाती है। खेल दक्षता में खिलाड़ी का संबंधित खेल में रुचि, खेलने का तरीका और बारीकियां परखी जाती हैं। खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण में उक्त बातें सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

वॉलीबॉल और फुटबॉल का चल रहा शिविर
स्टेडियम में वॉलीबॉल और फुटबॉल का सुबह छह से आठ और दोपहर 3:30 से गोधूल तक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें आरएसओ वॉलीबॉल के करीब 30 और उप क्रीड़ा अधिकारी फुटबॉल के 40 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। आरएसओ ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण शिविर में किसी भी खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्हें शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेडियम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed