फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP workers cursed the BJP government by demonstrating at the tehsil headquarters

तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को कोसा

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP workers cursed the BJP government by demonstrating at the tehsil headquarters
तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को कोसा
विज्ञापन

बस्ती। सपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सदर, हर्रैया, भानपुर, रूधौली तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर अत्याचार तथा मनमानी का आरोप लगाया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी तथा एसडीएम को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में सदर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। सपा नेता न्याय मार्ग पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदर तहसील परिसर पहुंचे। सपाइयों ने चुनाव में मनमानी का आरोप लगाकर और मूल्य वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने बुधवार की रात्रि से ही पार्टी के अनेक पदाधिकरियों, कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, उन्हें डराया, धमकाया गया। पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। ज्ञापन में किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए जाने, एमएसपी की गारंटी देने, गन्ने का बकाया भुगतान दिलाए जाने, किसानों के ऊपर थोपे गए काले कृषि कानूनों को वापस लेने आदि की मांग शामिल है।
विज्ञापन

इससे पहले सपा नेता चंद्रभूषण मिश्र, वृजेश मिश्र, जावेद पिंडारी, विजय विक्रम आर्य, आरडी निषाद, इंद्रावती शुक्ल, महेश तिवारी, अमरेंद्र पांडेय शिबलू, शैलेंद्र दूबे, रघुनंदन साहू, सुरेंद्र सिंह छोटे, चंद्रिका यादव, अरविंद सोनकर, रजनीश यादव, कुमकुम भारती आदि ने भाजपा की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर डॉ. फूलदेव यादव, मिथलेश पांडेय, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, जामवंत यादव, रिंटू यादव, कक्कू शुक्ल, अब्दुल मोईन, पिंटू शुक्ल, वीरेंद्र कुमार चौधरी, मुरली पांडेय, भोला पांडेय, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय पर सपा के विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष मो. उमर के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। बाद में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम अमृत पाल कौर को दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामललित चौधरी, सुमन सिंह, राधेश्याम यादव, रामतीरथ यादव, सहाबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, सपा ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बखिरा तिराहे से लेकर तहसील मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। एसडीएम आनंद श्रीनेत को ज्ञापन दिया।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं को पांच घंटे पुलिस की हिरासत में रहना पड़ा। बेरोजगारी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में बृहस्पतिवार को तहसील में धरना देकर ज्ञापन देना था। उसमें शामिल होने से पहले कार्यकर्ताओं को लालगंज पुलिस ने चौराहों से हिरासत में ले लिया। बनकटी में अमर अग्रहरि, अनवर शाह, अंगद अकरम, देवनाथ यादव, शिरोमणि पाल, फूलचंद श्रीवास्तव, प्रभाकर पाल, दीपक पाल, विरेंद्र गुप्ता, अमित पाल, अंबूज पाल, बाल केश यादव, अवधेश पाल, पप्पू चौधरी, सभाजीत यादव, डब्लू पाल, विजयसेन, राजन पाल, सोनू सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। लालगंज पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने से पहले बनकटी चौराहा और भरवलिया, महथा, महसों आदि गांवों से कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ऐसा किया गया।

सपा नेताओं के घर पहुंची पुलिस
सपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सपा नेताओं को बुधवार की रात में ही घर पर नजरबंद कर दिया। सदर के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ऊर्फ चौधरी ने बताया कि बीती रात पुलिस पहुंची और घर से बाहर नहीं निकलने दिया। वहीं महादेवा के पूर्व विधायक दूधराम के घर पर पुलिस पहुंच कर उनको भी बाहर नहीं निकलने दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। पुलिस लोगों पर अत्याचार कर रही है। जनता इसका जवाब देगी। पुलिस-प्रशासन ने रात में ही समाजवादी छात्र सभा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सोमिल श्रीनेत, पूर्व जिला महासचिव दीनानाथ चौरसिया, पूर्व जिला सचिव रामकुमार यादव और लकी यदुवंश को रात में इनके आवास से हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed