{"_id":"68cc6ad462a4071ee802ee55","slug":"sp-interacted-with-traders-in-babhanan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144212-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसपी ने बभनान में व्यापारियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसपी ने बभनान में व्यापारियों से किया संवाद
Fri, 19 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत के एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को एसपी अभिनंदन ने व्यापारियों से संवाद किया। कहा कि हाल में उड़ते दिखाई दिए ड्रोन बच्चों के खिलौने थे, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। कप्तानगंज, परशुरामपुर और दुबौलिया में पकड़े गए ड्रोन जमा करा लिए गए हैं।
एसपी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देख तुरंत पुलिस या डायल 112 को सूचना दें, खुद कानून हाथ में न लें। किसी को चोर समझकर पीटने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि चिन्हित संवेदनशील स्थलों की जानकारी पुलिस को दें, वहां पिकेट बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बभनान बॉर्डर क्षेत्र है, यहां सतर्कता बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं पर सख्ती होगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। कार्यक्रम में एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ संजय सिंह और व्यापारीगण मौजूद रहे। संवाद