फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP changed inspector of five police stations

बस्ती: एसपी ने बदले पांच थानों के निरीक्षक

Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
विज्ञापन
SP changed inspector of five police stations
एसपी ने बदले पांच थानों के निरीक्षक
विज्ञापन

रोहित को कप्तानगंज, नारायण को वाल्टरगंज थाने की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पांच निरीक्षक और छह उप निरीक्षकों का शुक्रवार की रात स्थानांतरण कर दिया। कप्तानगंज में एटीएम काटकर रकम उड़ाने वाले चोरों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एसओजी प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय को कप्तानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कप्तानगंज में प्रभारी निरीक्षक रहे सत्येंद्र कुंवर को उनके पद से हटाकर उन्हें मीडिया सेल भेजा गया है। आपराधिक घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रहे प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर परमाशंकर यादव को उनके पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक का वाचक (रीडर) बनाया गया है। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह को हटाकर उनके स्थान पर वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक योगेश कुमार सिंह को तैनात किया गया है। प्रदीप को मीडिया सेल में भेजा गया है। परशुरामपुर थाने पर तैनात निरीक्षक रामेश्वर यादव को थाने की बागडोर सौंपी गई है। वहीं एसपी के पीआरओ रहे उप निरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को वाल्टरगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया सेल में तैनात रहे उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। वाल्टर थाने के मनौरी चौकी के प्रभारी रहे पवन कुमार मिश्रा को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। कप्तानगंज थाने पर तैनात निरीक्षक अरुण कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना दुबौलिया, कप्तानगंज थाने पर ही तैनात रहे निरीक्षक तहसीलदार वर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक थाना हरैया के रूप में भेजा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed