फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   son and her wife burn mother

संपत्ति के लिए बेटे-बहू ने मां को जला दिया

Sun, 15 Dec 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
son and her wife burn mother
जिला अस्पताल में भर्ती मां की बेटी कर रही देखभाल
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने के जामा मस्जिद के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संपत्ति के लालच में पुरानी बस्ती क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास रहने वाली महिला शाहरूनिशा को रविवार को दिन में उनके ही बेटे और बहू ने मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। 60 वर्षीय महिला की चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय बेटी आरजू खातून ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक उनका बायां हाथ, कमर के नीचे का हिस्सा जल चुका था। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बर्न वार्ड में भर्ती शाहरूनिशा के छह बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति साबिर अली साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। दोनों मंगल बाजार जामा मस्जिद वाली गली में तीन कमरों के अपने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शाहरूनिशा का आरोप है कि उनका दूसरे नंबर का बेटा कमर और संतकबीरनगर जनपद निवासी बहू नाजबीन बानो शादी के बाद से ही डेढ़ वर्ष से संपत्ति के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। रविवार की सुबह जब वह किचन में थी तो दोनों ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। कुछ दिन पहले उन्होंने बड़ी बेटी हिना खातून को छत से ढकेल दिया था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed