{"_id":"61a918864b235f205d3901f5","slug":"soldier-dies-after-being-hit-by-trolley-basti-news-gkp418469448","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली की चपेट में आकर सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली की चपेट में आकर सिपाही की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राली की चपेट में आने से सिपाही की मौत
महुली रोड पर लालगंज थाने के बरौहिया कला के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानांतर्गत बनकटी नगर पंचायत के संत रविदास नगर वार्ड (बर्रोहिया कला) के महुली मार्ग पर बृहस्पतिवार रात मुल्जिम की पेशी कराकर लौट रहे सिपाही गोविंद कुमार (35) की ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला सिपाही रानी यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी व महादेवा चौकी इंचार्ज मुकुंद त्रिपाठी ने दोनों को 108 नंबर की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सक ने गोविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा रानी का इलाज चल रहा है। मृतक सिपाही गोरखपुर जिले के बांसगांव थानांतर्गत भैंसा बाजार का निवासी था। वहीं महिला आरक्षी रानी यादव देवरिया जिले के लार थानांतर्गत भभनौली बारी की रहने वाली है।