फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   software ingineer death from fairing

गोली लगने से घायल साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
software ingineer death from fairing
गोली लगने से घायल साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में शुक्रवार की रात सिर में गोली लगने से घायल साफ्टवेयर इंजीनियर की शनिवार को ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। अयोध्या से रेफर हुए अजीत मिश्रा (26) का कोरोना जांच के बाद शनिवार को ऑपरेशन होना था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
लखनऊ में पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। शुक्रवार की रात अजीत मिश्रा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। थाना प्रभारी सौदागर राय ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे अजीत मिश्रा के बड़े भाई की तहरीर पर शिवा पाठक उर्फ बाहुबली निवासी डूहवा मिश्र थाना छावनी, योगेश दूबे उर्फ चिंगारी उर्फ लकी निवासी बड़हर खुर्द थाना हर्रैया, उत्कर्ष सिंह उर्फ मंटू सिंह उर्फ माइकल निवासी तरना थाना हर्रैया और सनी रावत निवासी डूहवा मिश्र व दो अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घायल अजीत की मौत हो गई, इस लिए मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमों ने शुक्रवार की रात भर कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान हिरासत में लिए गए छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि गोली मारने के पीछे बदमाशों का मकसद क्या था, इसकी भी छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत मिश्रा नोएडा की साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। लॉकडाउन के चलते नोएडा से गांव आए अजीत मिश्रा की हत्या से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। करीब एक वर्ष पूर्व फैजाबाद जिले में अजीत का विवाह हुआ था। अजीत के पिता अखिलेख मिश्रा अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हैं। बड़े भाई राहुल मिश्रा मुंबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। गांव में इनका परिवार कम ही रहता है। घटना की वजह को लेकर परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि ग्रामीण दबी जुबां घटना के पीछे रंगदारी को हत्या की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed