{"_id":"62c32d9d74449903ea5e0ae4","slug":"socilogy-subject-teacher-appointed-in-shioharsh-degree-college-after-15-years-basti-news-gkp442621938","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवहर्ष महाविद्यालय को 15 साल बाद मिला समाजशास्त्र का स्थायी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवहर्ष महाविद्यालय को 15 साल बाद मिला समाजशास्त्र का स्थायी शिक्षक
विज्ञापन

बस्ती। शिवहर्ष उपाध्याय महाविद्यालय में 15 साल से खाली चल रहे समाजशास्त्र विषय के शिक्षक पद पर सहायक प्रोफेसर दिनेश कुमार को नियुक्ति मिली है। 2007-08 में समाजशास्त्र शिक्षक के रूप में तैनात रहे सुचिंत डे सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से यह पद खाली चल रहा था। अभी तक महाविद्यालय प्रबंधन अस्थायी शिक्षक के सहारे पाठ्यक्रम संचालित कर रहा था। स्थायी शिक्षक मिलने के बाद पठन-पाठन को लेकर आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। महाविद्यालय को सात विषयों के करीब 12 शिक्षक उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से मिले हैं।
शिक्षकों की कमी के चलते महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा था। समय सारिणी पर आधारित कक्षाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। शिक्षकों की कमी की समस्या दूर होने के बाद महाविद्यालय शैक्षिक कार्यों को धार देने में जुट गया है। प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने बताया कि महाविद्यालय में स्थायी शिक्षक नियुक्ति को लेकर लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। तब जाकर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से हिंदी विषय में अभिषेक कुमार मिश्रा व सिद्धार्थ कुमार, वनस्पति विज्ञान में अयोध्या सिंह व मोहम्मद सुहेल, जीव विज्ञान में आयुषी व हरि नारायन चौधरी, रसायन विज्ञान में पांडेय सिद्धार्थ राम प्रकाश, सूर्य प्रताप वर्मा व शुभम, रक्षा अध्ययन में संजय गौतम और भूगोल में विजय कुमार सिंह को महाविद्यालय में तैनाती मिली है। स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होने से शिक्षण कार्यों में तेजी आएगी। सभी शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शैक्षिक गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। शैक्षणिक माहौल को उत्कृष्ट बनाने के लिए तमाम हर संभव कदम उठाया जा रहा है।