{"_id":"6adfba5e76faa4341300d03c","slug":"societies-locked-farmers-left-struggling-to-find-fertilizers-and-seeds-basti-news-c-207-1-bst1021-170338-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समितियों पर ताला, खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समितियों पर ताला, खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान
विज्ञापन
बस्ती टांडा मार्ग पर बहादुरपुर विकास क्षेत्र के बी पैक्स लिमिटेड कलवारी में सचिव के हड़ताल में
- फोटो : samvad
बस्ती। रबी सीजन में बोआई की तैयारी के बीच जिले की 121 साधन सहकारी समितियों पर पांचवें दिन भी ताला लटका रहा। सचिवों और कर्मचारियों की हड़ताल से खाद-बीज का वितरण ठप है। इससे किसानों को जरूरत के समय उर्वरक के लिए भटकना पड़ रहा है। कई किसान निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।
बहादुरपुर और बनकटी क्षेत्र में हड़ताल का असर साफ दिखाई दे रहा है। बस्ती-टांडा मार्ग स्थित बी-पैक्स लिमिटेड कलवारी में सचिव के हड़ताल पर जाने से कामकाज बंद है। किसान रमेश, गोपाल, प्रमोद, दयाराम और रामराज ने बताया कि खेती के महत्वपूर्ण समय में समिति बंद होने से खाद जुटाना मुश्किल हो गया है। निजी दुकानों से खरीदारी करने पर अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद समय पर खाद मिलने की गारंटी नहीं है।
किसानों को राहत देने के लिए कलवारी चौराहे के पास स्थित किसान सेवा समिति से उर्वरक वितरित किया जा रहा है। समिति प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि किसानों का नाम दर्ज करने और जरूरी दस्तावेज जमा कराने के बाद अगले दिन खाद दी जाती है। फिलहाल समिति में 400 बोरी खाद उपलब्ध है। वहीं, बी-पैक्स लिमिटेड कलवारी के सचिव विचित्र मणि वर्मा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान समिति से खाद-बीज का वितरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बनकटी की 12 समितियों पर भी ताला
बनकटी क्षेत्र में सोमवार को हड़ताल के पांचवें दिन सजनाखोर, महथा सजहरा, खोरिया बसौढ़ी, मनिकौरा, बोकनार और बाघापार चेनुआ समेत 12 साधन सहकारी समितियों पर ताला लटका रहा। किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। किसान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, उमापति उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, दीपू शुक्ला, अजय शुक्ला और रंगीलाल ने बताया कि सरसों, मटर और आलू की बोआई का समय चल रहा है। गेहूं की बोआई भी जल्द शुरू होनी है। ऐसे में समय पर खाद-बीज नहीं मिला तो फसल की बोआई प्रभावित हो सकती है। समिति सचिव रामसरन चौधरी ने बताया कि संघ से दिशा-निर्देश मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल खत्म होने के संकेत नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कोट
सचिवों से काम पर लौटने का आग्रह किया गया है। किसानों को खाद की उपलब्धता में परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
-रविशंकर, एआर कोऑपरेटिव