{"_id":"68f00d9e25a63510ff03d3b5","slug":"sneha-wins-chess-competition-disha-gets-second-place-basti-news-c-207-1-bst1001-145921-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्नेहा ने जीती शतरंज प्रतियोगिता, दिशा को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्नेहा ने जीती शतरंज प्रतियोगिता, दिशा को दूसरा स्थान
Thu, 16 Oct 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि भाजपा नेता अंकुर वर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को महिला पीजी कॉलेज अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एचआर पीजी कॉलेज की छात्रा स्नेहा का शतरंजी चाल के आगे कोई टिक नहीं पाया। उनका हर दांव अकाट्य रहा। स्नेहा प्रतियोगिता की विजेता बनी। जबकि पं. शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज की छात्रा दिशा पटेल द्वितीय और महिला महाविद्यालय की छात्रा अंशिका रंजन को तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अंकुर वर्मा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद प्रतिभागियों में शतरंज बोर्ड पर दांव- पेंच शुरू हो गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी, विशिष्ट अतिथि कर्नल केसी मिश्रा, प्राचार्य केडीसी प्रो. रीना पाठक, विश्वविद्यालय से नामित पर्यवेक्षक डॉ. पूनम ने अपनी निगरानी में प्रतियोगिता कराई। निर्णायक मंडल के सदस्य हिमाचल दूबे एवं हरिमंगल पांडेय के अलावा टीम मैनेजर एवं टीम कोच भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय की क्रीडा सचिव डॉ. संतोष यदुवंशी, आयोजक सचिव डॉ. रघुवर पांडेय, क्रीडा परिषद के सदस्य डॉ. रुचि श्रीवास्तव, सूर्या उपाध्याय आदि ने योगदान दिया।