{"_id":"64c01d0fefee1837950b0c34","slug":"snack-attack-a-women-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1809-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहाते समय पैर में लिपटा सांप, डरकर भागी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहाते समय पैर में लिपटा सांप, डरकर भागी महिला
विज्ञापन
बनकटी, बस्ती। मुंडेरवा थाने के दतुआखोर गांव की एक महिला के पैर में नहाते समय सांप लिपट गया संयोग ही था कि महिला सुरक्षित बच गई।
हुआ यूं कि दतुआखोर गांव की विजय लक्ष्मी (35) मंगलवार सुबह एक वर्ष के बेटे के साथ ईंट घेरकर बनाए गए बाथरूम में स्नान कर रही थी। पहले उसने बेटे को नहलाया। ग्रामीणों के अनुसार उसने अपने चेहरे पर साबुन लगाते समय आंखें बंद कर लीं। तभी कहीं से एक मोटा सांप आकर उसके पैर में लपेट लिया। उसे कुछ अहसास हुआ तो अचानक आंख खोली तो पांव में लिपटा सांप देखकर डर के मारे चिल्लाती हुई वहां से बाहर भागी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी के कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। हालांकि कुछ ही देर में सांप भाग गया। बच्चा तो कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन विजय लक्ष्मी डर के मारे बेहोश हो गई।
परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां डाॅ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया।