{"_id":"6001dd448ebc3e319451c9aa","slug":"smugglers-run-away-after-leaving-a-cart-full-of-animals-17-animals-free-basti-news-gkp3810629142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर, 17 पशु मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर, 17 पशु मुक्त
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन हाईवे पर छावनी टोल प्लाजा के पास देर शाम पुलिस को देखकर पशुओं से भरा मिनी ट्रक छोड़कर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने 17 पशुओं को मुक्त कराया।
प्रभारी निरीक्षक छावनी विकास यादव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चौकड़ी टोल प्लाजा के पास से अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे ट्रक का चालक तथा एक और व्यक्ति चेकिंग स्थल से पहले ही वाहन छोड़कर भाग गया।
वाहन के नजदीक जाकर देखा गया तो उसमें 18 गोवंशीय पशुओं को बांधकर रखा गया था। एक पशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया। भागे व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। इस संबंध में दो अज्ञात पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।