{"_id":"51b6078a7295b2adab287d00859197b1","slug":"sms-will-debates-info-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से मिलेगी वाद की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से मिलेगी वाद की जानकारी
बस्ती, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रदेश में वादकारियों की सुविधा के लिए राजस्व न्यायालयों में
विज्ञापन
राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली(आरसीसीएमएस) लागू करने का
निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था के लागू होने के बाद राजस्व न्यायालय से जुड़े मुकदमों की कार्रवाई की जानकारी वादकारी और उसके अधिवक्ता को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
इसके लिए वादकारी और अधिवक्ताओं के मोबाइल नंबर राजस्व विभाग के साइट पर फीड करने के लिए कहा गया है।
डीएम अनिल कुमार दमेले कहते हैं कि राजस्व न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों और उनके पेशकारों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था आम जन के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। यह मुख्यमंत्री की अति महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है।
उम्मीद है कि यह योजना नवंबर के अंत तक शुरू हो जाएगी। योजना लागू होने के बाद वादकारियों को एसएमएस से मुकदमे की तारीख, प्रगति, निर्णय आदि की जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में करीब दस हजार मुकदमे लंबित हैं। इससे सर्वाधिक लाभ दूर-दराज से आने वाले लोगों को होगा।