{"_id":"a69180c98e557938b4b99100a45f8490","slug":"smile-comes-severed-lip-large-teeth-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कुराएंगे कटे होठ, बड़े दांत वाले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कुराएंगे कटे होठ, बड़े दांत वाले बच्चे
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिन गरीब बच्चों के होंठ और तालू कट गए हैं या फिर उनका दांत बाहर आ गया है, बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे छह साल से 14 साल के बच्चों को निशुल्क ऑपरेशन कराएगा। इस योजना का नाम ‘स्माइल ट्रेन’ दिया गया है।
इसका संचालन समेकित शिक्षा योजना के तहत किया जा रहा है। बीएसए संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना में कोई जरूरी नहीं हैं कि बच्चा सरकारी स्कूल में ही पढ़ता हो।
इसमें छह से चौदह साल के किसी भी बच्चे के अभिभावक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं, या फिर मोबाइल नंबर 9415904413 से संपर्क कर सकते हैं। बताया कि प्रभावित बच्चों का ऑपरेशन लखनऊ में होगा और आने जाने और आपरेशन के दौरान रहने आदि की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सरकार उन बच्चों के आपरेशन कराने से लेकर उसके रहने और खाने पीने तक का भार वहन करेगी जिनके होंठ और तालू कट गए हैं या फिर अनियमित रूप से दांत बाहर आ गए है, और धन के अभाव में उसका इलाज नहीं हो पा रहा है।
ऐसे बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन और इलाज के दौरान होने वाले व्यय का वहन करेगी। आपरेशन के बाद बच्चे की स्थित सामान्य बच्चों जैसी हो जाएगी।