फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Smart meters will be installed in the homes of new consumers

Basti News: नए उपभोक्ताओं के घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

Sun, 15 Feb 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be installed in the homes of new consumers
हर्रैया। शनिवार को बिजली उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने निगम के अधिकारियों के साथ स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। पहले चरण में बिजली कर्मियों व नए उपभोक्ताओं के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्टमीटर लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी के जोनल मैनेजर वीएस पांडेय के साथ अधिशासी अभियंता अजय मौर्या ने इससे जुड़े लाभ कर्मियों को बताए। पहले चरण में विद्युत कर्मियों व नए कनेक्शनधारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मीटर लगाने वाली एजेंसी व बिजली कर्मियों की टीम ने नए उपभोक्ताओं के घरों व गांवों में जाकर लोगों को जल्द स्मार्ट मीटर लगवाने की अपील की। टीम ने एलवी 10 उपभोक्ताओं से संपर्क के लिए भदावल, बेलभरिया, बरहपुर कुंवर, सकरदहा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एसडीओ डीएन शर्मा, चंद्रिका वर्मा, प्रदीप मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed