फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Slowness in making Ayushman cards for the elderly... Basti lagged behind in ranking

Basti News: बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती... रैंकिंग में पिछड़ गया बस्ती

Sun, 18 May 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Slowness in making Ayushman cards for the elderly... Basti lagged behind in ranking
बस्ती। आयुष्मान भारत योजना जिले में कारगर नहीं हो पा रही है। महकमे की लापरवाही और आयुष्मान मित्रों की तैनाती न होने से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। इस वजह से पूरे मंडल की रैंकिंग खराब आई है। बस्ती जनपद 49वें नंबर पर है। जबकि संतकबीरनगर 70वें नंबर पहुंच गया है। सिद्धार्थनगर मंडल में सबसे आगे 16वें स्थान पर है।
विज्ञापन




सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान योजना चलाई है। इसके तहत इस उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान भी शुरू किया गया। शत-प्रतिशत बुजुर्गों को इस योजना में शामिल करना था। साल बीतने के बाद भी बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है। अधिकतर बुजुर्ग इस योजना के लाभ से वंचित हैं। बताया जाता है कि सीएचसी और जिलास्तरीय अस्पतालों में आयुष्मान मित्र नहीं होने से कार्ड बन नहीं पा रहे हैं। जहां आयुष्मान मित्रों की तैनाती हैं वहां नेटवर्क आदि की समस्या से यह योजना प्रभावित हो रही। राज्य स्तरीय रैंकिंग में बुजुर्गों के कार्ड बनाने के मामले में बस्ती जनपद 49 वें स्थान पर आया है। इस जिले में अभी तक 10 हजार 451 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का कार्ड बना है। संतकबीरनगर की स्थिति और खराब है। यह जिला 70वें स्थान पर है। इस जिले में 6886 कार्ड बनाए गए हैं। जबकि सिद्धार्थनगर में सबसे ज्यादा 20,573 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बना है। इस मामले में यह जिला काफी आगे है। इस जिले की प्रदेश भर में 16वीं रैंक है। एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. रामानंद ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों का कार्ड आसानी से बन रहा है। पात्र लोग यदि अपना आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल लेकर पहुंचें तो कार्ड बनने में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed