{"_id":"68e6cebdf2a51497970f048e","slug":"sixteen-adornments-on-karva-chauth-a-market-worth-20-crores-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145457-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करवाचौथ पर सोलह शृंगार...20 करोड़ का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करवाचौथ पर सोलह शृंगार...20 करोड़ का बाजार
विज्ञापन
गांधीनगर में करवा चौथ की खरीदारी करती महिलाएं- संवाद
बस्ती। करवाचौथ का त्योहार बाजारों में रौनक लेकर आया है। शुक्रवार को पड़ रहे त्योहार ने न केवल घरों में खुशियां भरी हैं, बल्कि बाजार को भी नई ऊर्जा दी है। करवाचौथ का यह पर्व महिलाओं की श्रद्धा और बाजार की चमक दोनों को एक साथ रोशन कर रहा है। पत्नी के लिए उपहार खरीदने की परंपरा ने इस बार भी बाजार को नई ताकत दी है।
सोने-चांदी की कीमतें भले ही रिकॉर्ड स्तर पर हों, लेकिन त्योहार के उत्साह और साज-सज्जा के जुनून ने ग्राहकों को दुकानों तक खींच लिया है। व्यापारियों का अनुमान है कि करवाचौथ पर शहर का बाजार करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार करेगा।
व्यापारी नेता अमरमणि पांडेय बताते हैं कि करवाचौथ पर बाजार ऊपर उठने का अनुमान है। त्योहार को लेकर सबसे अधिक चहल-पहल ज्वेलरी, रेडीमेड साड़ियों, कॉस्मेटिक और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर है। महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ खुद को सजाने-संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।
विज्ञापन
गांधीनगर में ज्वेलरी व्यवसायी हरिओम बताते हैं कि इस बार छोटी और हल्की डिजाइन वाली गोल्ड ज्वेलरी की मांग बढ़ी है, जबकि चांदी की ज्वेलरी और आर्टिफिशियल सेट्स ने भी ग्राहकों को खूब लुभाया है। ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
ब्यूटी पार्लर में 50 हजार बुकिंग: बाजारों में सजने-संवरने से जुड़े कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। शहर के 150 से अधिक बड़े और मध्यम ब्यूटी पार्लरों में करीब 50,000 से अधिक प्री-बुकिंग हो चुकी हैं। पार्लर संचालकों के अनुसार करवाचौथ से दो दिन पहले से ही बुकिंग फुल हो चुकी हैं। थोक व्यवसायी रोशन बताते हैं कि सिर्फ ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक सेक्टर में 85 लाख रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। मेहंदी आर्टिस्टों के पास भी ग्राहकों की लाइनें लगी हैं, कई ने एडवांस बुकिंग पूरी होने के बाद “नो एंट्री” का बोर्ड टांग दिया है। ब्यूटीशियन मोहिनी ने बताया कि करवा चौथ से एक हफ्ते पहले से पार्लर की बुकिंग फुल हो जाती है। करवाचौथ के दिन का मेकओवर 1500 से 2500 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, हाइड्रा फेशियल और कोरियन फेशियल जैसी सेवाओं की मांग भी बढ़ी है, जिनकी कीमत बड़े पार्लरों में 10 से 25 हजार रुपये तक हो सकती है। साड़ियों पर छूट की बहार: त्योहार को देखते हुए मॉल और मार्केट में साड़ी, कॉस्मेटिक और गिफ्ट पैक पर 10 से 20 फीसदी तक की छूट चल रही है। रेडीमेड गारमेंट्स, गिफ्ट आइटम और कॉस्मेटिक शॉप्स पर ग्राहकों की भीड़ पूरे दिन बनी रहती है।