फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six people accused of assault, snatching

छह लोगों पर मारपीट, छिनैती का आरोप

Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Six people accused of assault, snatching
छह लोगों पर मारपीट, छिनैती का आरोप
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पैकोलिया (बस्ती)। कोर्ट के आदेश पर थानाक्षेत्र के पकड़ी जप्ती गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट, छिनैती तथा एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
थानाक्षेत्र की पकड़ी जप्ती गांव निवासी अंकुश कुमार ने न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाया कि वह अप्रैल में ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद का प्रत्याशी था। उसके गांव के मनोज कुमार भी प्रत्याशी थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि मनोज कुमार के समर्थन में पकड़ी जप्ती गांव के बसहा पुरवा के एक ही परिवार के जिंदाबाद दुबे, नंदलाल दुबे, शिव बरन दुबे उर्फ हरिहरन, चिंता हरण दुबे उर्फ ओम प्रकाश, हरीश दुबे और श्याम धर दुबे उनके ऊपर पर्चा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर वे लोग नाराज हो गए और रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

मतदान के एक दिन पहले 28 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह समर्थक हरिश्चंद्र तथा दीनानाथ के साथ जैसे ही उनके दरवाजे के सामने सड़क पर पहुंचे, सभी ने उसे लाठी डंडा से मारापीटा और जातिसूचक गाली देते हुए जेब में रखे 450 रुपये छीन लिया। उसके दोनों साथियों ने बचाना चाहा तो उनकी बाइक छीन कर तोड़ दी। घटना की मौखिक सूचना थाना पर दी गई तो पुलिस तीनों बाइक थाने उठा ले गई । वह 29 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना में व्यस्त थे। थाने से कोई कार्यवाही न होने से उच्चाधिकारियों को लिखित प्रार्थनापत्र दिया। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट बस्ती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर उक्त लोगों पर मारपीट छिनैती तथा एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed