फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   six injured in road accident

रोडवेज बस ट्रेलर से टकराई, चालक समेत छह घायल

Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
six injured in road accident
हर्रेया थाना क्षेत्र के संसारीपुर के पास बस ट्रेलर में टकराई। संवाद - फोटो : BASTI
रोडवेज बस ट्रेलर से टकराई, चालक समेत छह घायल
विज्ञापन

- हर्रैया के संसारीपुर के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। बस्ती से प्रयागराज जा रही परिवहन बस हर्रैया थाने के संसारीपुर के पास ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। जिसमें चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दूसरे बस से यात्रियों को भेजा।

बस्ती से यात्रियों को लेकर प्रतापगढ़ डिपो की बस सोमवार की देर रात प्रयागराज जा रही थी। सोमवार की रात 12 बजे बस जैसे ही संसारीपुर के निकट पहुंची, तभी किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। घटना के बाद बस में बैठे यात्री हड़बड़ाकर चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दिया। घटना में वीरेंद्र सिंह (40) निवासी मझौवा बाबू थाना हर्रैया, राजमोहन वर्मा (45) निवासी नई बाजार रायबरेली, राजेश कुमार (46) सराय थाना कोतवाली प्रतापगढ़, रामायण (51) गोपालगंज बिहार, शब्बीर अली (70) पटखौली देहात कोतवाली गोंडा, अन्नू नाम पता अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद काफी देर तक हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी और एनएचएआई की टीम पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराकर सभी यात्रियों को सुरक्षित करते हुए दूसरे बस से यात्रियों को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed