{"_id":"5a5652114f1c1bfa188b4590","slug":"six-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से पांच की मौत
basti
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ठंड से मरने वाला राजकुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
बुधवार का ठंड का कहर जारी रहा। इस दिन विभिन्न स्थानों पर पांच लोगों की मौत की खबर आई है। परिजनों और आसपास के लोग जहां मौत होने का कारण ठंड बता रहे हैं, वहीं, प्रशासन किसी भी की मौत को ठंड से होना नहीं स्वीकार कर रहा है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जसईपुर निवासी भदई पुत्र फेरू (55) नगर थाने पर चौकीदार के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह थाने पर हाजिरी लगाने के लिए साइकिल लेकर घर से निकले। अभी वह थाने के करीब पहुंचे ही थे कि 50 मीटर पहले ही साइकिल लेकर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर सड़क के पास आग जलाई लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सड़क से गुजर रहे राहगीरों में से एक ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने पर दी। सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर उनके परिजनों में पुत्री जशोदा देवी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविंद कुमार वर्मा ने मौके का जायजा लिया और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
महराजगंज और हर्रैया कार्यालय के अनुसार थाना के गंगापुर और बिजरा गांव में ठंड से दो महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पहली घटना हर्रैया थाने के गंगापुर गांव की सीतापति (70) पत्नी नागेशर की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सीतापति की तबीयत बुधवार की सुबह सात बजे अचानक खराब हुई। परिवार के लोग इलाज के लिए हर्रैया ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय सीतापति की मौत हो गई। गांववालों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दूसरी घटना इसी थाने के बिजरा गांव में हुई। सूर्यपता (58) पत्नी दिवंगत शिवदास मिश्रा की तबीयत बुधवार की सुबह नौ बजे खराब हो गई। कुछ ही देर में सूर्यपता ने दम तोड़ दिया। हर्रैया के तहसीलदार नवीन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति गौर में तैनात सीजनल कर्मचारी हरिश्याम (55) मंगलवार की रात मौत हो गई है। वह समिति कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात थे। वह गोरखपुर जिले के ग्राम कैथवलिया थाना खोराबार के रहने वाले थे और वह गौर में तैनात थे। उनके भाई राधेश्याम ने बताया कि जिस समिति कार्यालय भवन में रहते थे। वहां समुचित व्यवस्था नहीं थी। ठंड लगने से ही उनकी मौत हुई है। समिति के सचिव रामपुकार सिंह ने बताया कि सीजनल कर्मचारी पैर से विकलांग थे और वह कार्यालय के अंदर बने आवासीय भवन में रहते थे। दो-तीन दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। मंगलवार को एकाएक ठंड लगी और मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव उठा ले गए।
विक्रमजोत कार्यालय के मुताबिक थाना छावनी के मलौली गोर्साइं गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र झंगरु (50) को सुबह सात बजे शौच के लिए जाते समय अचानक ठंड लगी तो वह अचेत होकर गिर पडे़। आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर उठाया। शरीर अकड़ चुकी थी। उन्हें तत्काल कस्बे के एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। तब तक राजकुमार की मौत हो चुकी थी। राजकुमार मलौली गोर्साइं चौराहे पर चाय-समोसे की दुकान चलाते थे। उनके तीन बेटों एक बेटी सहित पत्नी का जिविकोपार्जन इसी दुकान से चलता था। परिजनों का कहना है कि वह देर रात दुकान बंद करके जब घर पहुंचे तब कांप रहे थे। आग जलाकर सेंकाई की गई तो कुछ सुधार हुआ मगर शौचालय जाते समय अचानक गिर पड़े। जब तक लोग उन्हें उठाते शरीर अकड़ चुका था। परिजन उन्हें लेकर निजी वाहन से जिला चिकित्सालय फैजाबाद पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया।