फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sister-in-law's death slip by train

ट्रेन से कटकर ननद-भाभी की मौत

Sat, 17 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 17 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
 गोंडा जिले के छपिया थाने के खम्हरिया गांव की दो महिलाओं के शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों में ननद-भाभी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गोंडा जिले के छपिया थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बभनान और परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच खम्हरिया गांव के पास रेलवे डाउन ट्रैक पर दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आकर कट गई हैं।
विज्ञापन


सूचना पर छपिया के थानाध्यक्ष बांके बिहारी ने शव को ट्रैक से किनारे कराकर आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलवाया। बाद में उनकी पहचान रेनू (28) पत्नी जयप्रकाश और उसकी भाभी कंचन (25) पत्नी विक्रम के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि परिवार के लोगों अनुसार दोनों सुबह खेत की तरफ निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। रेनू छपिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। उसकी शादी पिछले साल मई के महीने में बस्ती जिले के पैकोलिया थाने के दुलारपुर गांव के जयप्रकाश से हुई थी। दोनों के पति बाहर रहकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed