फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sinior citizen died to corona and 3 found positive

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, तीन नए पॉजिटिव केस मिले

Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sinior citizen died to corona and  3  found positive
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, तीन लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
जनपद में एक्टिव केस आठ हो गए हैं। बुधवार को 587 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आ रही है। संक्रमित मिले मरीजों में कोई गंभीर नहीं है। फिर भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। कहा कि जांच हो रही है जो भी संक्रमित पाया जा रहा है उसे होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है।
सीएमओ ने लोगों का आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें। कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा साधन टीकाकरण है। जिन लोगों ने पहली डोज ले ली है वे दूसरी तथा दोनों डोज ले चुके बीमार व बुजुर्ग अब प्रीकॉशन डोज भी ले सकते हैं। बशर्ते दूसरी डोज लिए कम से कम नौ माह पूरा हो गया हो। कहा कि टीकाकरण के चलते तीसरी लहर बेअसर रही। बताया कि जिसकी मौत हुई है वह पहले से अन्य रोग से भी ग्रसित था।
विज्ञापन

जिले में 211 बूथों पर 6,569 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जिले में बुधवार को 211 बूथों पर 6,569 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण किया गया। 38 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा 3,332 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 85 लोगों को कोविशील्ड और 112 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 45 को कोविशील्ड और 87 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed