{"_id":"620e8ae96815b565de1af901","slug":"simbles-distributed-to-candidates-basti-news-gkp427272987","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को मिली आरी तो कोई बजाएगा बांसुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को मिली आरी तो कोई बजाएगा बांसुरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को मिली आरी तो कोई बजाएगा बांसुरी
बस्ती। विधानसभा चुनाव में इस बार जहां राजनीतिक दलों ने अपने सिंबल पर सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में 44 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं, दस निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य चुनावी समर में आजमा रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में किसी का चुनाव चिह्न आरी है तो कोई बांसुरी बजाएगा।
विधानसभा चुनाव के छठे चरण में अपने जिले में तीन मार्च को मतदान है। इसकी तैयारी प्रशासन अपने स्तर पर पूरी कर चुका है। चुनाव के दौरान सभी केंद्रों पर नजर रखने के लिए जहां तंत्र कमर कसे हुए है। वहीं, उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न आवंटन भी पूरे कर लिए गए हैं। 16 फरवरी की तीन बजे शाम शुरू हुए चुनाव चिह्न आवंटन में राष्ट्रीय, प्रांतीय व स्थानीय राजनीतिक दल के उम्मीदवार को पार्टी की ओर से जारी सिंबल के आधार पर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है, तो निर्दल प्रत्याशियों को भी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इसमें बल्ला, आलमारी, हीरा, कैरम बोर्ड, हाथ गाड़ी, गन्ना किसान, फूल गोभी, कैंची बांसुरी व आरी चुनाव चिह्न शामिल है। इस बार सदर व महादेवा सीट पर एक-एक तो हर्रैया में दो, जबकि कप्तानगंज व रुधौली में तीन-तीन निर्दल प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें दो राजनीतिक दल के बागी उम्मीदवार हैं। इनके लिए राजनीतिक हलके में चर्चा है कि वे जिस पार्टी के बागी हैं उसका समीकरण बिगाड़ने के लिए अपनी दावेदारी किए हैं।