फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sidharth University s Exam begin in 48 centers

जिले में 48 केंद्रों पर शुरू हुई सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा

Sat, 26 Mar 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sidharth University s Exam begin in 48 centers
जिले में 48 केंद्रों पर शुरू हुई सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार से सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। सुबह आठ से 11 बजे की पाली में बीएससी और एमएससी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली एक से चार बजे के बीच एलएलबी की परीक्षा संपन्न हुई। विश्वविद्यालय ने जिले में 48 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
एपीएन पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में बीएससी व एमएससी कृषि विज्ञान में 628 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 46 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में एलएलबी और एमएससी की परीक्षा में 275 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें दो ने परीक्षा छोड़ी। केडीसी मीडिया प्रभारी डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि सुबह प्राणि विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिसमें करीब 169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में एक छात्र अनुपस्थित रहा। बताया कि कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

केडीसी में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू
बस्ती। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की भी परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। केडीसी स्थित अध्ययन केंद्र पर सुबह और शाम पाली की परीक्षा संपन्न हुई। केंद्र समन्वयक डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि सुबह आठ से 11 और दूसरी पाली की परीक्षा एक से चार बजे तक चली। बताया कि सुबह एमएसडब्ल्यू, एमए संस्कृत, एमजेएमसी व बीए की परीक्षाएं संपन्न हुई। पंजीकृत कुल 70 परीक्षार्थियों में से तीन ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरी पाली में एमए हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास व बीएससी वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई जिसमें सभी 51 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में नकल करते हुए कोई नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed