{"_id":"6916395c0c790408a80b7ee5","slug":"sic-and-cmo-inspected-the-hospital-system-and-warned-against-prescribing-outside-medicines-basti-news-c-207-1-bst1005-147650-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसआईसी, सीएमओ ने अस्पताल में जांची व्यवस्था, बाहर की दवा लिखने पर चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसआईसी, सीएमओ ने अस्पताल में जांची व्यवस्था, बाहर की दवा लिखने पर चेताया
Fri, 14 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रमुख अधीक्षक और सीएमओ ने निरीक्षण किया। ओपीडी, मेडिकल वार्ड सहित अन्य वार्डों की व्यवस्था देखी। वार्ड में मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी ली। मरीजों से भी संवाद कर हकीकत परखी। बाहर की दवा और जांच लिखने पर सख्ती दिखाई और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद और सीएमओ डाॅ. राजीव निगम सबसे पहले ओपीडी पहुंचे। यहां चिकित्सकों से कहा कि बाहर की दवा और जांच न लिखी जाए। अगर कोई बाहर की दवा व जांच लिखते पाए जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मेडिकल वार्ड की हकीकत को देखा। उसके बाद मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं को जाना। एनआरसी का भी निरीक्षण किया।
प्रमुख अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास भी किया जाता है। अस्पताल में अधिकांश दवाएं भी उपलब्ध हैं। सफाई व्यवस्था भी ठीक पाई गई है। कहा कि सभी कर्मचारियों पर नजर है। बाहर जांच कराने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। दवा लिखने वाले डॉक्टर भी चिह्नित किए जा रहे हैं।