{"_id":"2db20795b2ad7334dcd139f76928c651","slug":"si-will-get-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई बांकेलाल को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई बांकेलाल को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा थाने में तैनात एसआई बांकेलाल को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
लगातार 22 वर्षो से पुलिस सेवा में रहते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए एसआई बांकेलाल को चयनित किया गया है। गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के केवटली गांव के रहने वाले और पोस्ट गेजुएट बांकेलाल की पहली पोस्टिंग आरक्षी के रूप में इलाहाबाद में हुई थी।
2001 में गोंडा में तैनाती के दौरान उनकी प्रोन्नति मुख्य आरक्षी के रूप में हुई। 2006 में सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर राज्य मंत्री की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया था। 2011 में विभागीय परीक्षा पासकर वह उपनिरीक्षक बने। 2014 से वह बस्ती जिले के सोनहा थाने में तैनात है।