फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shuttering mechanic dies after falling from the roof

Basti News: छत से गिरकर शटरिंग मिस्त्री की मौत

Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shuttering mechanic dies after falling from the roof
नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी 40 वर्षीय शटरिंग कारीगर राजवंत की शुक्रवार रात छत से गिर गए। पत्नी मदद के लिए चीखती रह गई लेकिन गांव के बाहर घर होने से उनकी आवाज कोई नहीं सुना। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजनों टांडा घाट पर सरयू नदी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी 40 वर्षीय राजवंत निषाद विदेश में रहकर शटरिंग का काम करते थे। कुछ वर्ष पहले उनके बडे़ बेटे को कैंसर हो गया। जिसकी वजह से वह वापस घर आकर गांव में ही रहने लगे। पांच माह पूर्व बेटे की मौत हो गई। बडे़ बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया। उसके बाद राजवंत निषाद गांव में ही सेटरिंग का काम कर परिजनों का जीविकोपार्जन करने लगे। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। जबकि एक छोटा बेटा व पत्नी के साथ वह रहते थे। उन्होंने एक मकान गांव से बाहर बनाकर वहीं पत्नी के साथ रहते थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी के मुताबिक रात लगभग 11 बजे वह भोजन करने के बाद छत के किनारे लघुशंका करने गए थे। तभी वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी शोर मचाते हुए नीचे आई। जोर-जोर से मदद के लिए लोगों को पुकारने लगी। आवाज नहीं पहुंची तो वह दौड़ते हुए गांव में पहुंच कर गुहार करने लगी। आवाज सुनकर गांव के लोग भागते हुए पहुंचे लेकिन राजवंत की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed