{"_id":"69e12d77770b65e24c07b814","slug":"shopkeepers-troubled-by-theft-at-panda-intersection-for-two-days-appealed-to-the-sp-basti-news-c-207-1-bst1006-156946-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो दिन से पैंड़ा चौराहे पर चोरी से परेशान दुकानदारों ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो दिन से पैंड़ा चौराहे पर चोरी से परेशान दुकानदारों ने एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पैंड़ा चौराहे पर विगत दो दिनों से लगातार चोरिया हो रहीं हैं। जिससे चौराहें के दुकानदार काफी परेशान हैं। दुकानदारों के द्वारा प्रार्थना-पत्र देने के बाद भी कोई भी पुलिस कर्मी बुधवार की दोपहर बाद तक भी नजर नहीं आया हैं। जिससे दुखी दुकानदार द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर चोरी जैसी घटना पर लगाम लगाने की अपील किया हैं।
थाना क्षेत्र के पकरी अधीन गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय राममिलन की पैंड़ा चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। जहां पर मंगलवार की देर रात शटर का एक ताला काटकर तथा दूसरे ताला को काटने का प्रयास किया गया। इनके शटर के ऊपर लगे कैमरे को डंडे से ऊपर कर दिया गया। इसी दुकान के बगल स्थित भादी खुर्द के मनोज प्रजापति के सीएसपी के दुकान के ताले को ज्वलनशील पदार्थ डालकर 13 अप्रैल की रात ताला खोलने का प्रयास किया गया।
पचास मीटर दक्षिण पुस्तकालय के छत के रास्ते घुसे चोर ने 13 अप्रैल की रात में ही एक मोबाइल को चुरा ले जाया गया। इनके पुस्तकालय से बीस मीटर दक्षिण ब्रहमदेव पटवा के घर के पीछे लगे क्राॅप्टन मोटर को 13 अप्रैल को ही चुरा ले जाया गया हैं। 14 अप्रैल को ब्रहमदेव पटवा द्वारा वाल्टरगंज थाने को लिखित तहरीर दिया गया था, पर जांच हेतु थाने से एक सिपाही तक नहीं पहुंचा। एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जाएगी।