{"_id":"681baf647cac82c5670849d6","slug":"shopkeepers-fined-for-keeping-banned-polythene-basti-news-c-207-1-kld1003-136155-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रतिबंधित पाॅलिथीन रखने पर दुकानदारों पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रतिबंधित पाॅलिथीन रखने पर दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बभनान। अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित पाॅलिथीन पाए जाने पर तीन दुकानों पर दो-दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही अतिक्रमण हटाने और दुकानों के आसपास सफाई के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी के नगर पंचायत बभनान के निरीक्षण के दौरान दुकानों पर प्रतिबंधित पालीथीन मिलने पर सुभाष नगर वार्ड के पिंटू, सोमनाथ व रवि कुमार पर दो-दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान वह हरैया तिराहा स्थित फल मंडी पहुंची जहां कुछ दुकानदारों के यहां आसपास गंदगी और साफ-सफाई का अभाव देखकर नाराजगी जताते हुए सुधार की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कस्बे के प्रमुख चौराहे और रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद