फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shopkeeper's dead body found hanging from tree

Basti News: पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव

Sat, 06 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's dead body found hanging from tree
दुबौलिया थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव के सिवान में बांकेलाल का शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़।
दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव के पश्चिम शुक्रवार सुबह आम के पेड़ से 55 वर्षीय दुकानदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोफड़ा गांव के बांकेलाल गांव में गुमटी रखकर परचून का सामान बेचते थे। तीन महीने से दुकान बंद थी। इस बीच वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बांकेलाल के बेटे अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात में वह भोजन करके सोए थे। सुबह बिस्तर पर नहीं दिखे तो अनुमान लगाया गया कि नित्य क्रिया के लिए गए होंगे। देर होने पर खोजबीन की जाने लगी तो पता चला कि पंपसेट के पास आम के पेड़ से उनका शव लटका हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज डेईडीह रवींद्र नाथ शर्मा टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

----
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
- उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। जिसमें बड़े बेटे अजय (23) की शादी हो चुकी है। आशु (20) व आजाद (19) की शादी नहीं हुई है। वहीं तीन बेटियों में प्रेमा (30), शारदा (26) की शादी हो चुकी है। एक बेटी मनीषा लखनऊ से जेएनएम की पढ़ाई कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बांकेलाल की पत्नी करोड़ा देवी बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed