फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   shooter accused of firing incident in basti arrested

Basti News: मुठभेड़ में फायरिंग कांड का आरोपी शूटर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2022 07:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती/ छावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती/ छावनी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jun 2022 07:32 PM IST
सार

आशुतोष पर अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

विज्ञापन
shooter accused of firing incident in basti arrested
आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में कार सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा पांच हजार नगद व एक मोबाइल बरामद हुआ है। साथ ही फायरिंग कांड की साजिश रचने के आरोपी अजय दुबे और संतोष दुबे को रामजानकी तिराहे पर नव निर्मित फ्लाईओवर के नीचे से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चौथा नामजद आरोपी विशाल दुबे अब भी फरार है। उस पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि छावनी थाना क्षेत्र के अकला बंधा पर जानलेवा हमले का आरोपित शूटर मौजूद है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी व एसओजी प्रभारी की टीम ने बुधवार की देर रात घेराबंदी शुरू की तो वह भागने लगा। इसी बीच उसने पुलिस टीम पर तमंचा से फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने खुद को सुरक्षित करते हुए जवाबी फायरिंग की तो आरोपित के दाएं पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के अनुसार फायरिंग कांड के आरोपी शूटर की पहचान अंबेडकरनगर नगर जिले के भीटी थानाक्षेत्र के बथुआ गांव निवासी आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर के रूप में हुई। उसके खिलाफ पुलिस टीम पर हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


45 हजार में दी थी हत्या की सुपारी 
एसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपी आशुतोष दुबे ने बताया कि छावनी के माझिलगांव निवासी आरोपी विशाल दुबे उसका दोस्त है। उसने मिलकर बताया था कि हमारे गांव के संतोष दुबे और राजेश वर्मा से विवाद है। इनकी बाउंड्री की ईंट को राजेश वर्मा ने उखड़वा दिया है। प्रधानी चुनाव हारने के बाद से ही मेरे चाचा अजय दुबे का भी विरोध करने लगे। मेरी चाची वर्तमान प्रधान हैं। तभी से राजेश वर्मा व इनके सहयोगी पूर्व प्रधान दिलीप दुबे हम लोगों को नीचा दिखाना चाहते हैं। इन्हें रास्ते से हटाने को कहा। 31 मई को विशाल के साथ माझिलगांव आया। यहां अजय दुबे व संतोष दुबे हम लोगों से मिलकर कहे कि चाहे जैसे भी हो राजेश वर्मा व दिलीप दुबे को रास्ते से हटाना है। मैंने 50 हजार की डिमांड की तो दोनों 45 हजार देने को तैयार हो गए। 25 हजार एडवांस देने के साथ 20 हजार काम होने के बाद देने को कहा था। इसके बाद विशाल के साथ बाइक से राजेश वर्मा व दिलीप दुबे की तलाश शुरू कर दी। शाम करीब छह बजे कार में राजेश वर्मा, दिलीप दुबे व प्रदीप वर्मा को देखा। छावनी पेट्रोल पंप के पास से कार पर तबाड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले थे। आशुतोष पर अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed