फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shivpal murder case revealed, four arrested

शिवपाल हत्याकांड का खुलासा,चार गिरफ़्तार

Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shivpal murder case revealed, four arrested
शिवपाल हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ़्तार
विज्ञापन

बस्ती। परशुरामपुर में तीन दिन पहले भरी बाजार में की गई शिवपाल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग शूटरों समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें ग्राम प्रधान भी शामिल है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा, बाइक भी बरामद कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने एसपी दफ्तर में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड की साजिश जेल में निरुद्ध गैंगेस्टर राजेश सिंह उसके भाई राजन और बेटे शिवम उर्फ प्रियांशु ने रची। जेल में मुलाकात के दौरान दोनों शूटरों जिसमें से एक राजेश का भांजा हर्षित भी शामिल है, जिसने कस्बे के ही रवि दुबे को शामिल किया। इन दोनों को पहले से ही तमंचा चलाने आदि में राजेश निपुण कर चुका था। दोनों शूटरों को राजेश ने काफी भरमाया था। पंचायत चुनाव के दौरान पैदा हुई रंजिश के मद्देनजर ग्राम प्रधान राम संवारे और शत्रुघ्न मौर्य को भी साजिश में शामिल किया गया। इस तरह इस हत्याकांड में कुल सात अभियुक्तों ने भूमिका निभाई। जिनमें तीन पहले से जेल में हैं। चार को शनिवार को जेल भेजकर पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाक्षेत्र के पड़री बाबू निवासी 55 वर्षीय शिवपाल सिंह की मंगलवार शाम पांच बजे सब्जी खरीदने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर गांव के राजेश सिंह व राजन सिंह पुत्रगण गिरजादत्त सिंह व शिवम सिंह पुत्र राजेश सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें पुरानी रंजिश को आधार बताया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेश सिंह, राजन सिंह, शिवम सिंह से शिवपाल सिंह का कस्बा परशुरामपुर में मकान कब्जेदारी को लेकर विवाद था। शिवपाल सिंह का उस मकान पर पहले से कब्जा था। यह लोग जेल में राजेश सिंह, राजन सिंह, शिवम सिंह से मिलने पिछले रविवार को गए। ग्राम प्रधान राम सवारे की बाइक से कस्बे में शत्रुधन मौर्या की दुकान पर गए। जैसे ही कोआपरेटिव बैंक के सामने राम निहोर यादव की सब्जी की दुकान के पास शिवपाल सिंह पहुंचे, गोली मार दी गई। भागकर कटरा ,वजीरगंज होते हुए गोण्डा चले गये। जहां छिपे रहे लेकिन रुपये खत्म हो गए थे। रुपये के लिए हम लोग राजेश सिंह के घर गये थे। वापसी में पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अशोक कुमार, एसआई मोतीलाल, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र राय, कांस्टेबल श्यामजीत, पंकज शाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed