फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shikshamitras made strategy for protest in Lucknow

Basti News: लखनऊ में धरने के लिए शिक्षामित्रों ने बनाई रणनीति

Thu, 29 Aug 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras made strategy for protest in Lucknow
हरैया बीआरसी पर शिक्षामित्रों लखनऊ के धरने को लेकर किया बैठक।
हक के लिए धरने में शामिल हों सभी शिक्षामित्र : रमेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र हर्रैया के सभागार में बुधवार को शिक्षामित्रों ने बैठक की। इसमें पांच सितंबर से लखनऊ में प्रस्तावित धरने की सफलता की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर पांच सितंबर से लखनऊ में बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जो स्थायी समाधान होने तक जारी रहेगा। अपने हक के लिए शिक्षमित्रों को धरने में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में कम मानदेय पर जीवन काटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र बच्चों की पढ़ाई, परिवार की परवरिश, दवाई, शादी विवाह आदि को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को समायोजित नियमित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को जीवकोपार्जन केलिए नियुक्ति प्रदान किया जाए। टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को पुनः एक अवसर देते हुए अपने मूल विद्यालय में वापस किया जाए। महिला शिक्षामित्रों का विवाहोपरांत उनके ससुराल के जनपद में स्थानांतरण किया जाय। बैठक को ब्लाॅक अध्यक्ष शिव शंकर साहू, महामंत्री कृपानंद तथा कोषाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान ऋषिकांत तिवारी, सुरेश पांडेय, अमित विक्रम सिंह, पुष्पा पाठक, अंजू सिंह, सुषमा देवी, नीलम देवी, नीतू सिंह, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed