फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ShatraPati Shahooji Birth Aniversery Celebarated

संगठन की एकजुटता से ही साकार हो सकेगा डॉ. सोने लाल का सपना

Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
ShatraPati Shahooji Birth Aniversery Celebarated
संगठन की एकजुटता से साकार होगा डॉ. सोने लाल का सपना : राजेश
विज्ञापन

बस्ती। संगठन की शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन जितना मजबूत होगा उतना हम मजबूत होंगे। संगठन की ताकत ही अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को आकार देगी। अब वह समय आ गया है कि हमें एकजुट होकर एक मंच पर एकमत के साथ अपनी आवाज को बुलंद करना है।
यह उद्गार अपना दल एस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। वे रविवार को प्रेस क्लब में राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि एकला चलो की प्रवृत्ति समाप्त कर एकजुटता का रास्ता अपनाना होगा। एकजुट होकर एक मंच पर एकमत के साथ अपनी आवाज को बुलंद कर सकते हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर संकल्प लेकर एकजुटता की संस्कृति को विकसित कर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने की।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रेस क्लब में रविवार को अर्जक कल्याण ट्रस्ट की ओर से छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि साहित्यकार रामेश्वर पवन ने छत्रपति शाहू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को ट्रस्ट अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, बनवारी सिंह, दीवानचंद्र पटेल आदि ने संबोधित किया। मौके पर गंगा प्रसाद कन्नौजिया, राम करन वर्मा, शिवराम कन्नौजिया,ज्ञानदास, धर्मराज चौधरी, उमाशंकर राव, अनूप कुमार, राम बहादुर, सियालाल गौतम, सालिक राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed