फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shapath for Voting After Mahaarti

स्थापना दिवस पर हुई महाआरती, ली गई मतदान की शपथ

Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shapath for Voting After Mahaarti
महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, ली गई मतदान की शपथ
विज्ञापन

बस्ती। भगवान चित्रगुप्त मंदिर सभागार में स्थापना दिवस पर महाआरती और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन वर्मा ने पूजन हवन कर किया।
भगवान चित्रगुप्त मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन की शुरूआत विनोद उपाध्याय की कविता ‘साफ दिल का जरा चमन रखिए’ से हुई। इसके बाद कवि सत्येन्द्र नाथ मतवाला ने पलता न हो जिसमें वफा का जज्बा, सुशील सिंह ने कोई लूटता है दिल, डॉ. वीके वर्मा ने चुनाव पर काव्य पाठ किया। इसके बाद डॉ. अजीत श्रीवास्तव ने हृदय के द्वार तक पहुंचे। डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्रभु मन में उम्मीद जगा दो गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद अफजल हुसैन बेबसी पास आ नहीं सकती है सुनाया। कवि रहमान, डॉ. सौरभ सिन्हा, प्रियंक श्रीवास्तव, श्रुति श्रीवास्तव, शिवानी श्रीवास्तव आदि ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कवियों को अध्यक्ष ने सम्मानित किया। मंच का संचालन कवि राम कृष्ण लाल जगमग व अध्यक्षता कवि व साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला ने किया। इस मौके पर युवा अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed