{"_id":"615600338ebc3e09f83973d8","slug":"shaantibhang-kee-aashanka-mein-paanch-log-giraphtaar-basti-news-gkp411250197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग की आशंका में पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिभंग की आशंका में पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिभंग की आशंका में पांच लोग गिरफ्तार
चप्पल-जूते की माला पहनाकर घुमाने का मामला
मंगलवार को गौर थानाक्षेत्र के गांव में सामने आई थी अमानवीय घटना
बभनान (बस्ती)। कालिख पोतकर प्रेमी-प्रेमिका को गांव में घुमाने के मामले में लगातार पुलिस चौकसी बरत रही है। बृहस्पतिवार को गांव के पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। इससे पहले बुधवार को 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था।
मंगलवार को हुई इस अमानवीय घटना के बारे में जमीनी हकीकत जानने बुधवार को डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित दोनों परिवारों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन देने के साथ ही गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
तीन दिन पूर्व गांव के किसी स्थान पर कुछ लोगों ने गांव के ही अनुसूचित जाति के परिवार के प्रेमी-युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर मंगलवार को बिरादरी के लोग जुटकर पंचायत करने लगे। इसी दौरान पंचायत में दोनों के मुंह में कालिख पोतकर गांव में घुमाने का अमानवीय फरमान सुनाया गया, जिस पर तत्काल अमल भी कर दिया गया। बाद में पुलिस को लड़की की मां ने तहरीर दी। बाद में लड़की की मां की तहरीर पर गांव के 13 नामजद समेत अन्य कई अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।