फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sewamitra portal benificial for people

Basti News: सेवामित्र पर एक क्लिक से घर पहुंचेगा प्लंबर

Mon, 23 Jan 2023 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
sewamitra portal benificial for people
- प्रशिक्षित बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर मिल रहा रोजगार
विज्ञापन

- तकनीकी रुप से दक्ष युवा पोर्टल पर करा सकते हैं पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रशिक्षित बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के लिए शासन ने सेवामित्र एप शुरु किया है। इसकी मदद से जरुरतमंद ऑनलाइन बढ़ई, बिजली, मिस्त्री, प्लंबर आदि कार्यों से जुड़े कामगारों को घर बुलाकर सेवा ले सकते हैं। उन्हें एप को लॉगिंन कर सेवा का प्रकार चुनना होगा, इसके बाद संबंधित कुशल कारीगर उनके घर तक पहुंचेगा। सेवा का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लिया जा सकता है। प्रशिक्षित बेरोजगार sewayojan.up.nic.in पर लॉगइन कर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए दस रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी, थाने से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी और तकनीकी दक्षता प्रमाणपत्र की जरुरत पड़ेगी। पंजीकरण के बाद उनका डेटा ऑनलाइन प्रकाशित होना शुरु हो जाएगा। अगर किसी उपभोक्ता को प्लंबर की जरूरत है तो वह मोबाइल एप खोलकर उस पर जिला और ब्लॉक का नाम लिखेगा। इसके बाद उसके सामने इलाके सभी कामगारों की सूची खुलकर आएगी। संबंधित कामगार से मोबाइल पर संपर्क कर वह अपना कार्य करा सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि ये सेवा जून 2020 में शासन ने शुरु किया है। अब तक 22 प्रकार के वेंडरों ने पंजीकरण कराया है। जो उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा 237 प्रशिक्षित बेरोजगारों ने भी पंजीकरण कराया है। पोर्टल पर औसतन पांच से छह बुकिंग प्रतिदिन मिल रही है।
विज्ञापन

-------------------------
विकास पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed