{"_id":"645957efe37e2e289e00d264","slug":"seven-students-topped-in-table-competition-basti-news-c-7-1-157478-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहाड़ा प्रतियोगिता में सात विद्यार्थी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहाड़ा प्रतियोगिता में सात विद्यार्थी अव्वल
Tue, 09 May 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। कंपोजिट विद्यालय पड़रिया दत्तू में पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच कराई गई। जिसमें अंशिका, राजमती, सत्यम, आंचल चौधरी, अमन चौधरी, अनिरुद्ध और विवेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा आठ की छात्रा अंशिका 30 तक का पहाड़ा सुनाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सात की छात्रा राजमती ने 33 तक का पहाड़ा सुना कक्षा में प्रथम, छह के सत्यम ने 34 का पहाड़ा सुनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांच की आंचल चौधरी ने 32, तीन के अमन चौधरी, दो के अनिरुद्ध और एक के विवेक कुमार को भी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधान शिवेंद्र कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसका कारण है गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा। कहा कि अभिभावक विद्यालय में होने वाली मीटिंग में नियमति हिस्सा लें। प्रधान ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष गंगाराम चौधरी, मुनिराम, त्रिभुवन नारायण, इंद्रजीत, प्रशांत कुमार, सुनीता सिंह, राजकुमार वर्मा मौजूद रहे।