{"_id":"600d7b158ebc3e31874ef53e","slug":"settle-mutual-dispute-based-on-agreement-dm-basti-news-gkp3821383104","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के आधार पर निस्तारित करें अपसी विवाद : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते के आधार पर निस्तारित करें अपसी विवाद : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि आपस के छोटे-मोटे विवाद गांव में ही आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित करें। इससे अनावश्यक कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने से बचा जा सकता है। वह हर्रैया ब्लॉक के जमुनहा कला गांव में शनिवार की रात आयोजित चौपाल में विचार व्यक्त कर रहे थे।
ग्रामीणों ने उनकी इस बात का समर्थन किया। चौपाल में डीएम ने मालती, गायत्री, सीमा, मन्नू, सुशीला, मंगरा, नीलम, सरोज को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र तथा सहजन का पेड़ भेंट किया। आंगनबाड़ी की ओर से पंजीकृत की गई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया गया। उन्होंने कहा कि यह गांव एक आदर्श गांव है। यहां पर सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण शानदार है। पूरा गांव स्वच्छ शौचालय से संतृप्त है। इस लिए निवर्तमान ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह को पूरे जिले में स्वच्छता अभियान के लिए ब्रांड एंबेस्डर नामित किया जाता है। जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण किया तथा प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, खड़ंजा, कायाकल्प के तहत विद्यालय में निर्मित मल्टीपल हैंडवास, टाइल्स, पोषण वाणिका, बालक, बालिका का अलग-अलग शौचालय आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने गांव में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पोल लगाने के लिए तथा सीमेंटेड रोड बनवाने का आश्वास दिया। आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन किया तथा पंचायत भवन का निरीक्षण किया। चौपाल में स्वयं सहायता समूह की दीदी कुसुम देवी, सुनीता देवी ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। कास्मेटिक तथा सब्जी की दुकान संचालित कर रही शीलम तथा अमरावती ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। आंचल और उसकी सहेलियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप ने बताया कि गांव में 18 कृषि, 14 आवास के पट्टे आवंटित हैं। सभी इस पर काबिज हैं। वरासत अभियान में 16 लोगों की खतौनी तैयार की गई है। उप निदेशक कृषि डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि 179 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। चौपाल में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, सीआरओ नीता यादव, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव, इंद्रपाल सिंह, रामनगीना यादव, डॉ. राजेश कुमार, विनय सिंह, प्रेमचंद्र प्रजापति, कुशुमलता, बीडीओ श्वेता वर्मा व अन्य मौजूद रहे।